टॉप न्यूज़

तमिलनाडु में आयोजित कांग्रेस और DMK की रैली को लेकर भाजपा का तंज

तमिलनाडु में आयोजित आईएनडीआईए की रैली में लगभग १ लाख लोगों की भीड़ जमी जहां पवनखेरा द्वारा जामी हुई भीड़ को संबोधित करते हुए कहा चुराया हुआ वोट सिर्फ़ एक संख्या नहीं है, यह एक नागरिक की गरिमा, सपने और फ़ैसले की चोरी है। और उन्होंने तमिलनाडु एक बार फिर राष्ट्र को लोकतंत्र की रक्षा करने का साहस दिखाने तथा भारत को यह याद दिलाने के लिए उठ खड़ा हुआ है। को लेकर भाजपा की ओर से द्रमुक और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कई तंज भी कसे गए। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी परिवार गांधी परिवार है। वहीं, डीएमके का मतलब और कमीशन खोरी है। उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस एक जैसी भ्रष्टाचारी पार्टियां हैं। दोनों के एक साथ मंच पर आने से दिखाई देता है कि इन्हें वंशवाद, भ्रष्टाचार और क्षेत्रीय आधार पर भारत को कैसे है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में गौरव भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया है, लेकिन दूसरी ओर और उसके घटक दल भ्रष्टाचार के गोंद से जुड़ गए हैं। उन्होंने तंज कसा कि आजकल जेल से सरकार चलाने का नया प्रचलन शुरू हो गया है। फिर चाहे वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हों या डीएमके के मंत्री सेंथिल बालाजी। दोनों एक ही नाव में सवार हैं। भाटिया ने प्रश्न किया- यह भ्रष्टाचार का कौन सा घमंडिया मॉडल है, जिसमें गिरफ्तारी के बाद भी मंत्री पद पर बने रहते हैं। क्या है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सहमति के बिना हो सकता है?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए के पास देश को जोड़ने और विकास का विजन है, लेकिन आईएनडीआईए देश को धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांटना चाह रहा है। विपक्षी दल यह अच्छी तरह से जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु को गर्व का विषय मानते हैं। नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना और काशी-तमिल संगमम इस बात का उदाहरण है कि कैसे पीएम देश की एकजुटता को मजबूत कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!