टॉप न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निधिवनराज मंदिर पहुंची, 500 मीटर की लगाई परिक्रमा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर तय समय पर पहुंच गईं। यहां शहनाइयों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे बांके बिहारी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निधिवनराज में लगाई 500 मीटर की परिक्रमा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निधिवनराज मंदिर में आधा घंटे तक रुकीं। उन्होंने यहां पर 500 मीटर की परिक्रमा लगाई। इसके बाद राष्ट्रपति ने परिवार के साथ बिहारी जी की प्राकट्यस्थली के दर्शन किए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कौन-कौन आया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ पहुंची। उनके साथ बेटी, दामाद और उनके बच्चे भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी के साथ मिलकर बांके बिहारी के दर्शन किए।
बांके बिहारी के दर्शन कर ये बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बांके बिहारी मंदिर में करीब 30 मिनट तक रहीं। इस दौरान देहरी पूजन, आरती की। उनके साथ परिवार के लोग भी रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे बांके बिहारी के दर्शन कर धन्य हो गईं हैं।
कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एजेंसियों ने जमाया डेरा
श्रीबांकेबिहारी मंदिर, छटीकरा रेलवे स्टेशन, श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर समेत प्रस्तावित स्थलों पर पीएसी के जवानों ने डेरा जमा लिया है। उनके साथ-साथ एलआईयू, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और स्थानीय पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
बांके बिहारी मार्ग पर घरों के दरवाजे कराए गए बंद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दौरान बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर स्थित घरों के दरवाजे पुलिस ने बंद करा दिए। उनके दौरे के दौरान लोग अपने घरों में कैद रहे। वहीं गलियों में पुलिस का सख्त पहरा रहा। किसी को भी आवागमन की अनुमति नहीं दी गई।
श्रीकुंजबिहारी अष्टक पूजन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत बांके बिहारी मंदिर में हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने स्वागत किया। विजय कृष्ण गोस्वामी उन्हें मंदिर में ले गए। मंदिर में सेवायत गौरव गोस्वामी, फ्रैंकी गोस्वामी और शैलेन्द्र गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराई। बिहारी जी के दर्शन के कन्नौज से मंगाए इत्र से देहरी पूजन किया। फिर श्रीकुंजबिहारी अष्टक पूजन किया। उनके स्वागत के लिए मंदिर को देशी विदेशी फूलों से सजाया गया था। मंदिर में अंदर और बाहर सुरक्षा का ऐसा घेरा बनाया था कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सका। बंदरों को भगाने के लिए छत पर वन विभाग की टीम गुलेल और एयरगन लेकर तैनात रही।
रूट डायवर्जन प्लान हुआ लागू
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने वृंदावन में 24 और मथुरा के 23 मार्ग प्रतिबंधित कर दिए हैं। खासकर राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रूट डायवर्जन प्लान सुबह 7 बजे से लागू कर दिया गया है। सिर्फ निर्धारित मार्ग से ही वाहन निकल सकेंगे।सुदामा कुटी में अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष का पौधा रोपेंगी राष्ट्रपति
वृंदावन धाम में आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कान्हा की भक्ति में लीन रहेंगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर देहरी पूजन और चांदी के दीपक में गिर गाय के घी से दीपदान करने के बाद वह निधिवन के बाद सुदामा कुटी में भजनकुटी का लोकार्पण करने के बाद वह यहां अपनी मां के नाम कल्प वृक्ष के पौधे को रोंपेगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निधिवनराज मंदिर पहुंची, 500 मीटर की लगाई परिक्रमा
वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी गुरुवार सुबह 10 बजे पहुंची। शहनाइयों से उनका स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल, एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, कमिश्नर शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसके बाद उनका काफिला बांके बिहारी मंदिर पहुंचा। यहां वे बिहारी जी की पूजा करेंगी। इस दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बांके बिहारी मंदिर गोल्फकार्ट से पहुंची। पांच गोल्फकार्ट चल रहीं थीं। उनके साथ परिवार के लोग भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!