Uncategorized

मोहनलालगंज पुलिस टीम ने कन्या क्रमोत्तर विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

✍️ आर.एस.तिवारी

मोहनलालगंज/ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को मोहनलालगंज पुलिस टीम ने सिसेंडी के कन्या क्रमोत्तर विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया। महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व महिला अपराधों के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090 वीमेन पावर लाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड लाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 112 आपातकालीन पुलिस सेवा 108 एंबुलेंस सेवा 101 अग्नी शमन सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइनकी भी जानकारी दी गयी।

उपनिरीक्षक राहुल पासवान, उप निरीक्षक अरुणकुमार, हेडकांस्टेबल सर्वेशकुमार, हेडकांस्टेबल रवींद्रकुमार,महिला कांस्टेबल शाहिनाखान, कांस्टेबल वर्षा शर्मा ने छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कोई भी समस्या होने पुलिस की मदद निर्भीकता से मांगे।
इस दौरान छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई, विशेष रूप से साइबर अपराध और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में सावधानी बरतने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही, महिला कांस्टेबल शाहिना खान ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कुछ आसान और प्रभावी तरीके भी सिखाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामपाल ने थाना मोहनलालगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

इस मौके पर शिक्षिका बसंती बसेरा,शिक्षक शनि कुमार समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!