Uncategorized

हिस्ट्रीशीटर सुजीत यादव समेत कई प्रापर्टी डीलरों पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप,डीसीपी ने दिए जांच के आदेश

✍️ आर.एस.तिवारी

लखनऊ/मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ज्योति नगर फुलवरिया निवासी रविंदर पासवान ने दबंग प्रापर्टी डीलरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं पीड़ित का कहना है कि रात करीब दस बजे वह अपने पुराने घर पर खाना खा रहा था तभी इलाके दबंग प्रापर्टी डीलर व हिस्ट्रीशीटर सुजीत यादव, जबर यादव, बृजेश यादव, श्रीपाल विश्वकर्मा और राजेंद्र गौतम अपने साथियों के साथ पहुंचे और मारपीट करने लगे पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पुराने मुकदमें को वापस लेने का दबाव बनाया जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों थाने मे फोन कर पुलिस बुला ली। रविंदर पासवान का आरोप है कि उसे देर रात तक थाने में बैठाए रखा गया और किसी की सिफारिश के बाद रात करीब 12:30 बजे छोड़ा गया।पीड़ित ने बताया कि मुख्य आरोपी सुजीत यादव मोहनलालगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नही की गई। पीड़ित का कहना है कि उसने वर्ष 2020 में भी इन दबंग लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन इनके रसूख व दबदबे की वजह से लगातार बचते आ रहे हैं। इस पूरे मामले में डीसीपी (दक्षिणी) निपुण अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसीपी को सख्त निर्देश दिए हैं वहीं इस प्रकरण में एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!