अराजकतत्वों ने बाउंड्री के खंभे तोड़े, अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का किया जा रहा प्रयास
✍️ आर.एस.तिवारी
मोहनलालगंज। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भू माफियाओं के खिलाफ जगह जगह अभियानों के तहत अवैध जमीनों को छुड़ाने का कार्य कर रही है, वही अभी भी कुछ भू अराजकतत्व मनमाने तरीके से किसी की बाउंड्री गिरा देते है तो किसी की जमीन कब्जा कर लेते है, ऐसा ही एक मामला मोहनलालगंज क्षेत्र का है, पीड़ित मनोज त्यागी ने दिए गए तहरीर में बताया कि ग्राम मीनापुर परगना निगोहाँ तहसील व थाना मोहनलालगंज की भूमि गाटा संख्या- गाटा संख्या-77 व गाटा संख्या-75 के साथ-साथ अन्य भूमि गाटा संख्या है ,जिसमें बीते दिनों में विपक्षी रमेश चन्द्र पुत्र राम आसरे निवासी-रिसाल खेड़ा म. रावतपुर तहसील बीघापुर जिला उन्नाव का है जो सिंचाई विभाग में कार्यरत है , अपनी उम्दा पदाधिकारियों के पहुंच के चलते भूमि गाटा संख्या-75 एवं पर बने बाउन्ड्री के कुछ खम्भे तोड़ कर कब्जा करने के उद्देश्य से प्रयास कर रहे है , और गाटा संख्या-77 में अवैध मकान का निर्माण कर रहे है। जबकि वह भूमि पीड़ित के शान्तिप्रिय कब्जे में है, जब अपनी बाउन्ड्री के तोड़े गये खम्भो के स्थान पर खम्भे लगावाने गया तो वहां विपक्षी बादविवाद करने लगा और महिलाओं को आगे करके झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। हमें डर है कि उक्त विपक्षी कभी भी हमारी भूमि पर जबरन कब्जा कर सकता है। इसलिए थाना प्रभारी मोहनलालगंज को तहरीर देकर भूमि पर विपक्षी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया । मोहनलालगंज थाना प्रभारी प्रभारी दिलेश सिंह ने बताया कि मौके की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, और विपक्षी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।


