Uncategorized

यशस्वी प्रधान के सम्मान से नवाजीं गईं सिसेंडी प्रधान सन्नो जायसवाल समर्थकों में खुशी

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा कार्यक्रम के तहत की गई सम्मानित

✍️आर.एस.तिवारी

लखनऊ/मोहनलालगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत सिसेंडी की प्रधान सन्नो जायसवाल अपने उत्कृष्ट विकास कार्यों को लेकर सीमेंट निर्माता कंपनी अल्ट्राटेक द्वारा यशस्वी प्रधान के सम्मान से सम्मानित की गई।सीमेंट निर्माता कंपनी अल्ट्राटेक अपने सामाजिक सरोकारों के तहत एक अभियान चलाकर प्रदेश के विभिन्न ऐसे ग्राम प्रधानों को सम्मानित कर रही है जो अपने विकास कार्यों से मील का पत्थर गाड़ चुके हैं।सूचना से ग्राम प्रधान समर्थकों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा आयोजित यशस्वी प्रधान कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों को सम्मानित करना है जिन्होंने गाँव के विकास में सराहनीय कार्य किया है। यह कार्यक्रम “गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा” की अवधारणा पर आधारित है। यशस्वी प्रधान पहल के तहत, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्राम प्रधानों को उनके दृष्टिकोण, दृढ़ संकल्प और अनुकरणीय विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है इसी क्रम में 12अगस्त 2025 मंगलवार को ग्राम पंचायत सिसेंडी के मिनी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में यशस्वी प्रधान के सम्मान से ग्राम प्रधान सन्नो जायसवाल को सम्मानित किया गया!
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के साथ साथ क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!