E-Paperयूपी

तालुकेदार शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मीनापुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

✍️ आर.एस. तिवारी (समाचार संपादक)

मोहनलालगंज/तालुकेदार शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मीनापुर में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास व देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कालेज के नन्हे-मुन्नों छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया और अध्यापकों ने उनमें देशभक्ति का जज्बा भरा।
विद्यार्थियों ने जलियांवाला वाला बाग हत्याकांड की कहानी और चंद्रशेखर आजाद पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया। वहीं 11वीं की छात्रा आयुषी तिवारी के अंग्रेजी भाषा के संबोधन की सभी ने सराहना की। विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति देशभक्ति और गर्व का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने देश के जीवंत रंग- हरा, सफेद और केसरिया रंग की पोशाक पहनी हुई थी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार वर्मा एवं रमेश चंद्र कुशवाहा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के बारे में बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता बहुत कीमती है और इसे बनाए रखना बहुत जरूरी है।

प्रबंधक सुशील कुमार पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत के लोगों के लिये एकजुटता और गर्व का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए इस दिन का अपना एक अलग महत्व है। भारत की एकता अखंडता बनाए रखने एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के बलिदान को भी यह पर्व याद दिलाता है।

इस अवसर पर प्रबंधक सुशील कुमार पटेल, प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार वर्मा,रमेश चंद्र कुशवाहा,शिक्षक श्रीनारायण यादव, आशीष कुमार, डा.सुशील कुमार,शिक्षिका आभा शुक्ला,ओजस्वी पांडेय, अंजू वर्मा,सोनम साहू,शिवानी वर्मा,अनामिका यादव, रेनू बाजपेई, दिव्या तिवारी,रोली यादव, निशा वर्मा के साथ साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!