बॉलीवुड

रजनीकांत की ‘कुली’ का क्रेज; बारिश में पूजा की थाली लेकर थिएटर पहुंचीं महिलाए, फोड़े नारियल

रजनीकांत की ‘कुली’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब कई जगह से फैंस के नाचते और फूल बरसाते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं।सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस का इंतजार खत्म हुआ और उनके पसंदीदा स्टार की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रजनीकांत की फैन फॉलोइंग अलग स्तर पर ही है। यही कारण है कि फैंस रजनीकांत की ‘कुली’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद रजनीकांत के चाहने वालों के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं। जिनमें अपने पसंदीदा स्टार के प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है। कहीं फैंस ढोल नगाड़े बजाकर ‘कुली’ की रिलीज का जश्न मना रहे हैं, तो कहीं रजनीकांत की पूजा कर रहे हैं और उन पर फूल चढ़ा रहे हैं।
बारिश में आरती की थाली लेके पहुंचीं महिलाएं
कुछ वीडियो सामने आए हैं, जहां मुंबई में बारिश में भीगते हुए फैंस ‘कुली’ देखने पहुंचे हैं। भारी बारिश के बीच महिलाओं का एक समूह आरती की थाली लिए और छाता लगाए थिएटर पहुंचा। उन्होंने वहीं बारिश में रजनीकांत के एक बड़े से पोस्टर की पूजा की। इसके अलावा एक अन्य वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ पुरुष बड़े पर्दे पर ‘कुली’ देखने के लिए थिएटर के अंदर जाने से पहले पोस्टर के आगे नारियल फोड़ते और दूध चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फूल लेकर पहुंची महिलाएं
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से एक वीडियो सामने आया है। इसमें ‘कुली’ की रिलीज का जश्न मनाते हुए महिलाएं फूल लेकर और पुरुष ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!