टॉप न्यूज़

पश्चिम बंगाल का दौरा कर 5,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और तीन महत्वपूर्ण मेट्रो मार्गों समेत 5,200 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री बिहार से कोलकाता पहुंचेंगे और कोलकाता मेट्रो के नए खंडों का उद्घाटन करने के बाद पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे।यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान वाले एक संविधान संशोधन विधेयक पर विवाद जारी है। यह विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किया गया था और इसे संयुक्त समिति को भेज दिया गया।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रस्तावित कानून को तानाशाही करार दिया है और कहा है कि यह सुपर-आपातकाल से भी बड़ा कदम है, जो न्यायपालिका की स्वतंत्रता को खत्म कर देगा।नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, मैं कोलकाता में एक रैली के दौरान बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने को लेकर उत्सुक हूं। हर गुजरते दिन के साथ, टीएमसी के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हमारे विकास एजेंडे के कारण पश्चिम बंगाल उत्सुकता से भाजपा की ओर देख रहा है।एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, कोलकाता के लोगों के बीच आना हमेशा खुशी की बात होती है। इस शहर के विकास के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। शहर में कल के कार्यक्रम मुख्य रूप से कनेक्टिविटी पर केंद्रित हैं।जिन मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी, उनमें नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर, सियालदह-एस्प्लेनेड और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मार्ग शामिल हैं। हवाई अड्डे के साथ-साथ आईटी हब क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।मुख्यमंत्री बनर्जी ने कोलकाता मेट्रो के तीन नए खंडों के उद्घाटन समारोह में शामिल न होने का फैसला किया है। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, यह फैसला भाजपा शासित कई राज्यों में पश्चिम बंगाल के प्रवासियों के उत्पीड़न की पृष्ठभूमि में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!