Uncategorized

प्रभारी निरीक्षक ने आटो व ई रिक्शा चालको व मालिको को किया जागरूक

मोहनलालगंज पुलिस ने "प्रोजेक्ट सेफ राइड" अभियान के तहत ऑटो और ई-रिक्शा चालकों व मालिको को किया जागरूक


मोहनलालगंज।लखनऊ पुलिस के “प्रोजेक्ट सेफ राइड” अभियान के तहत ऑटो और ई-रिक्शा चालकों व मालिको को बुधवार को मोहनलालगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने जागरूक किया।प्रभारी निरीक्षक ने चालको व मालिको को बताया इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधों को रोकना है। पुलिस ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहनों का ऑनलाइन सत्यापन कराने और क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है।प्रभारी ‌निरीक्षक ने बताया
लखनऊ पुलिस ने “प्रोजेक्ट सेफ राइड” नामक एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य शहर व ग्रामीण इलाको में ऑटो और ई-रिक्शा से होने वाली घटनाओं को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को अपने वाहनों का ऑनलाइन सत्यापन कराने और क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए कहा गया है। यह क्यूआर कोड वाहन पर लगाया जाएगा, जिसे यात्री स्कैन करके चालक और वाहन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने चालकों को कुछ निर्देश भी दिए हैं, जैसे कि निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना और वाहन में तय सीमा से अधिक सवारियां न बैठाना। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे केवल सत्यापित चालकों के वाहनों का ही उपयोग करें।

ऑनलाइन होगा सत्यापन….

प्रभारी निरीक्षक ने बताया सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को lucknowpolice.up.gov.in/erickshaw पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
सत्यापन के बाद, प्रत्येक वाहन को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा, जिसे वाहन पर लगाना अनिवार्य होगा।31 अगस्त तक सभी वाहनों का सत्यापन और क्यूआर कोड प्राप्त करना अनिवार्य है।1 सितंबर के बाद बिना क्यूआर कोड वाले वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!