टॉप न्यूज़

मुर्मू झारखंड में आईएसएम-धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को धनबाद में आईआईटी (भारतीय खनन विद्यालय) के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बृहस्पतिवार को मुर्मू ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी।अधिकारियों ने बताया कि धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम) के दीक्षांत समारोह के दौरान मुर्मू कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में बीटेक स्नातक में शीर्ष रैंकिंग पाने वाले प्रियांशु शर्मा को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि 2024-25 बैच के कुल 1,880 छात्रों को विभिन्न विषयों में डिग्री प्रदान की जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि समारोह के दौरान कुल 37 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 35 को रजत पदक तथा 21 को प्रोत्साहन पदक एवं पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।संस्थान की स्थापना नौ दिसंबर 1926 को हुई थी। इसे रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, लंदन के तर्ज पर बनाया गया था, ताकि भारत की तेजी से बढ़ते खनन उद्योग के लिए कुशल पेशेवर तैयार किए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!