ब्रेकरी की दुकान में एक हजार में बेची जा रही गांजे की पुड़िया,संचालक गिरफ्तार
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भौदरी में पुलिस ने ब्रेकरी की दुकान से बरामद किया 1किलो350ग्राम गांजा,संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भौदरी में ब्रेकरी दुकान की आड़ में संचालक द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचने के गोरखधंधे का मगंलवार को पुलिस ने भाड़ाफोड़ किया।पुलिस ने संचालक को 1किलो350ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।दुकान में गांजा मिलने की सूचना के बाद एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने ब्रेकरी संचालक के विरूद्व एडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज के भौदरी बाजार में स्थित राजा नाम की एक ब्रेकरी में काफी समय से अवैध रूप से गांजा बेचे जाने की सूचना मिल रही थी,बीते मगंलवार को प्रभारी निरीक्षक डी के सिंह के नेतृत्व उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार,उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी करते हुये ब्रेकरी संचालक आशीष यादव निवासी मरूई थाना मोहनलालगंज को गिरफ्तार कर दुकान के अंदर एक टीन के डिब्बे में छुपाकर रखा गया 1किलो350ग्राम गांजा बरामद किया गया।पुछताछ में ब्रेकरी संचालक ने बताया वो काफी समय से गांजा लाकर अपनी ब्रेकरी की दुकान गांजे की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर उन्हे एक एक हजार रूपये बेचता था।बनायी गयी पुड़ियो को वो नमकीन के पैकेटो के बीच छिपाकर रखता था।पुलिस ने मौके से गांजा बिक्री का तीन हजार रूपये भी बरामद किया।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पकड़े गये ब्रेकरी संचालक से पुछताछ जारी है आखिर वो गांजा कहा से खरीदकर लाता था ओर उसके इस धंधे में सहयोगी कौन है ओर उसकी भूमिका क्या है।
तस्कर को बचाने के लिये महीने में तथाकथित लेते थे मोटी रकम….
पुलिस पुछताछ में ब्रेकरी संचालक ने बताया इलाके के कुछ एक तथाकथित उसे पुलिस से बचाने के नाम पर महीने में ठीक ठाक रकम भी लेते थे।पुछताछ में संचालक ने वसूली करने वाले कुछ एक तथाकथितो के नाम भी पुलिस को बताया।जिसके बाद पुलिस ब्रेकरी संचालक से महीने में मोटी रकम लेकर गांजे के धंधे में सहयोग करने वाले तथाकथितो की कुंडली खंगालने में जुट गयी है।



