Uncategorized

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्राचीन बृहद राम डोल के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का किया गया आयोजन –

✍️शिवकुमार मिश्रा

लखनऊ/गोसाईंगंज पुरानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप के व्यापारियों ने ज्ञान वर्मा ,
वीरेंद्र शुक्ला , प्रदीप यादव ,वान्या वस्त्रालय सहित अन्य सहयोगियों की अगुवाई में
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्राचीन बृहद राम डोल के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पूड़ी, सब्जी, कढ़ी, चावल,छोला, हलुआ,खीर का नंद गोपाल जी का भोग एवं पूजा -अर्चना करने के बाद भंडारे का प्रसाद दोपहर लगभग समय 1बजे से बटना शुरू किया गया जोकि देर रात्रि प्रभु की इच्छा तक चलता रहा
इस वर्ष हर वर्ष से अधिक हजारों की संख्या में भक्त गण अपने -अपने परिवारों के साथ राम डोल की झांकियों को देखने के लिए आये और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर राधे कृष्णा जी का जयकारा लगाते हुए अपने -अपने परिवारों के साथ अपने घरों को वापस चले गए उपरोक्त कार्यक्रम में शासन व पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा जिससे काफी भीड़ होने पर भी किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई और बहुत ही सुन्दर ढंग से कार्य क्रम सम्पन्न हो गया हजारों की संख्या में भीड़ को देखते हुए यह मालुम हो रहा है कि समाज में अब हिन्दू एक जुट होकर एक साथ हो रहा है वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए अब हिन्दू एकता की अति आवश्यकता है क्योंकि आने वाले समय की यही पुकार है नहीं तो हमारी -आपकी आने वाली पीढ़ी हमें और आपको अपमानित करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!