Uncategorized

भाजपा विधायक कार्यालय का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ने किया उद्घाटन,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

✍️आर.एस. तिवारी

लखनऊ।मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमरेश कुमार के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह द्वारा रुद्राभिषेक पूजन के पश्चात फीता काटकर किया गया मोहनलालगंज स्थित भाजपा कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में भारी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोहनलालगंज भाजपा विधायक अमरेश कुमार के सुसज्जित कार्यालय का उदघाटन गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ने रुद्राभिषेक पूजन के बाद फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया।

मोहनलालगंज कस्बे से लेकर गोसाईंगंज तक वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पहले कस्बे के बालाजी मंदिर गेट पर अशोक तिवारी व जिलामंत्री हंसराज रावत, मंडल अध्यक्ष चक्रवीर सिंह उर्फ बेटू सिंह, सुनील गुप्ता, बलराम कश्यप, पकंज नयन, श्यामप्यारी, आलोक द्विवेदी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और गदा भेट की।

गोसाईंगंज तिराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।कस्बा चौकी के पास सैकड़ो की संख्या में उपस्थित भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने जनप्रिय युवा भाजपा नेता नीरज सिंह का ढोल नगाड़ा आतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर 51 किलो की माला पहनाकर योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद नीरज सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में विधायक अमरेश रावत, पूर्व सांसद मंत्री कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,  राघवेंद्र प्रताप सिंह,शशांक शेखर सिंह, विनोद सिंह, प्रधान प्रभाकर त्रिवेदी, सुरेंद्र दीक्षित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, राजेश सिंह, योगेंद्र सिंह छोटू, अंजनी शुक्ला, प्रदीप सिंह अभय प्रताप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सड़क यातायात व्यवस्था व सुरक्षा के लिए इंस्पेक्टर डीके सिंह के साथ एसआई अतुल सिंह, वीर बहादुर दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!