प्रवेश उत्सव ” शिक्षा का हक अभियान एवं स्कूल चलो की रैली निकाली गई –

✍️शिवकुमार मिश्रा
लखनऊ/ विकास खंड गोसाईं गंज की ग्राम पंचायत शिवलर के प्राथमिक विद्यालय शिवलर क्षेत्र गोसाईं गंज लखनऊ की अध्यापिका और अध्यापकों ने प्रवेश उत्सव ” शिक्षा का हक अभियान एवं स्कूल चलो
की रैली पूरी ग्राम पंचायत शिवलर में प्राथमिक विद्यालय से लेकर ग्राम पंचायत भवन तक ले जाकर जन -जन से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय भेजने काअनुरोध किया रैली में बच्चों ने ” आधी रोटी खाएंगे , स्कूल जरुर जायेंगे ” का नारा बुलंद किया उपरोक्त रैली का उद्देश्य भविष्य में आने वाली पीढ़ी के बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर है जिससे भारतवर्ष को विश्व में सर्व प्रथम स्थान श्रेणी पर पहुंचाया जा सके रैली का मुख्य उद्देश्य – जब देश का हर बच्चा पढ़ जायेगा , देश प्रगति कर जायेगा, बच्चों को स्कूल पहुंचाना है , यही पुन्य कमाना है ,अभिभावक , शिक्षक ,पंच , प्रधान , स्कूल समस्या का करें
निदान उपरोक्त रैली का मुख्य उद्देश्य देश और समाज के बच्चों को शिक्षित करके आगे बढ़ाना है जिससे भारत वर्ष का विश्व में तिरंगा फहरायेगा।


