टॉप न्यूज़

‘मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ा देंगे’, केरल पुलिस को आया धमकी भरा ईमेल; डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते पहुंचे

तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सरकारी आवास क्लिफ हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। थम्पनूर पुलिस स्टेशन को ईमेल के जरिए यह धमकी मिली थी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला जिससे यह धमकी अफवाह साबित हुई।केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सरकारी आवास को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि थम्पनूर पुलिस स्टेशन को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। ईमेल में सीएम के आवास क्लिफ हाउस में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।हालांकि जब पुलिस ने तलाशी ली, तो यह धमकी महज अफवाह निकली। पुलिस ने बताया कि डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से गहन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री विजयन और उनका परिवार इस समय विदेश में है। ईमेल किसने भेजा, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह धमकी राज्य के प्रमुख संस्थानों को दी गई बम धमकियों की हालिया घटनाओं से जुड़ी तो नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!