मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
✍️मो.इमरान
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकरखेड़ा गांव में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी।गुरूवार की सुबह पड़ोसियो की सूचना के
बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा मजरा शंकरखेड़ा गांव में महेश रावत (35वर्ष)अपनी पत्नी मंजू व बेटी पूजा, बेटे मंजीत व बुजुर्ग मां सुशीला के साथ रहता था।वो मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था।मां सुशीला ने बताया बीते बुद्ववार की देर रात बेटा महेश मजदूरी कर वापस घर लौटा था ओर चुपचाप अपने कमरे में चला गया था।जिसके बास उसने कमरे की छत में लगे पंखे में शर्ट के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बुजुर्ग मां ने गुरूवार की सुबह तीन बजे के करीब बेटे महेश का शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता देखा तो चीख पड़ी।जिसके बाद मौके पर जुटे पड़ोसियो ने घटना की सूचना पुलिस को दी।तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।पड़ोसियो ने बताया मृतक मजदूर का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था।जिसके बाद पत्नी नाराज होकर घर से चली गयी थी।जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में पत्नी से झगड़े के बाद युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात निकलकर सामने आयी है।



