Uncategorized

लखनऊ में पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 14 हजार बोतल शराब पकड़ी गई, दो गिरफ्तार

✍️आर.एस.तिवारी

लखनऊ/पंजाब से अवैध शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे दो लोगों को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डीसीएम में 10 टन लोहे के पाइप के पीछे अलग अलग ब्रांड की 14,484 बोतल शराब छिपाकर ले जा रहे थे। आरोपी पटना में 30 लाख की शराब को तीन गुने दाम, करीब एक करोड़ में बेचने वाले थे।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाले दिनेश कुमार परमार और जगदीश को गोसाईगंज के कबीरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी डीसीएम का नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदलकर शराब की तस्करी कर रहे थे।
डीसीपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वाहन संख्या UP 23 BT 0307 में बैठे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। गाड़ी चला रहे दिनेश और उसके बगल में बैठे जगदीश ने बताया कि वे लोहे की पाइप लेकर जा रहे हैं। कागज मांगने पर उन्होंने आरके इंटरप्राइजेज दिल्ली से जारी 10 टन लोहे के पाइप का बिल दिखाया। यह बिल विपिन इंटरप्राइजेज असम के नाम तैयार किया गया था।
वेल्डिंग कर छिपाई थी शराब : पुलिस ने डीसीएम की चेकिंग की तो वाहन के पीछे लोहे का करीब 1.5 फुट लंबे पाइप की वेल्डिंग की गई थी। इसके ऊपर 20 फुट लंबे कुल 120 पाइप लदे थे। संदेह होने पर पुलिस ने जब डीसीएम के ऊपर से पाइप हटाकर चेक किया गया तो भीतर बड़ी संख्या में गत्तों में शराब रखी मिली। बरामद शराब हिमाचल प्रदेश में निर्मित है, जो चंडीगढ़ में ही बिक्री के लिए वैध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!