Uncategorized

कपड़ा व्यापारी ने परिवार समेत की आत्महत्या,सुसाइड नोट बरामद

✍️आर.एस.तिवारी

राजधानी लखनऊ में कपड़ा व्यापारी शोभित के परिवार समेत आत्महत्या करने से अशर्फाबाद कॉलोनी में हर कोई स्तब्ध है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि हमेशा मुस्कुराते हुए सबसे मिलने वाले शोभित ऐसा कदम उठा सकते हैं। शोभित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बैंक से लोन लिया था जिसे चुका नहीं पा रहे हैं… लोन बढ़ता ही जा रहा है… हमारे पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
शोभित के पड़ोसी मित्र कपड़ा कारोबारी सुनील कुमार ने बताया कि कभी सोचा नहीं था कि मेरे खुशमिजाज दोस्त शोभित ऐसा कदम उठा लेंगे। उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। बताया कि शोभित और मैंने लघु बाल विद्या मंदिर में साथ पढ़ाई की थी। इंटर के बाद से हम दोनों अलग हो गए थे। बीच-बीच में मुलाकात होती रहती थी।
गौरव गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे एक फेसबुक पोस्ट में शोभित की मौत की खबर देख कर दंग रह गया।उनके घर पहुंचा तो शोभित, उनकी पत्नी और बेटी का शव देख कर मैं सिहर गया। हम दोनों अक्सर मिलते थे। उन्होंने कभी अपनी समस्याओं का जिक्र तक नहीं किया। वहीं, प्रदीप गुप्ता और अजीत ने कहा कि शोभित बहुत ही सौम्य स्वभाव के थे। हमने कभी उन्हें किसी से झगड़ते नहीं देखा। वह सबकी मदद के लिए तैयार रहते थे। कभी उनके चेहरे पर तनाव नजर आया ही नहीं।
सुसाइड नोट में शोभित ने अपनी पीड़ा बया की है। उन्होंने लिखा है कि वह एकदम अकेले पड़ गए। उन्होंने नोट में अपनों पर साथ नहीं देने और परिजनों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया है। एडीसीपी के मुताबिक शोभित के ससुराल वाले लखनऊ पहुंचे हैं। इस मामले में कोई तहरीर मिलती है तो एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!