Uncategorized

ग्राम पंचायत भदेसुवा एक दिवसीय विराट दंगल आयोजित, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, आल्हा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

✍️आर.एस. तिवारी

मोहनलालगंज/नागपंचमी भारत में नाग देवता की पूजा के रूप में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है. इस साल भी मोहनलालगंज क्षेत्र के भदेसुवा के त्रिलोकपुर में अनोखे अंदाज में मनाया गया. इस पावन मौके पर हर साल की तरह इस बार भी कुश्ती प्रतियोगिता विराट दंगल का आयोजन किया गया. जो नाग देवता की शक्ति और बल के प्रतीक के रूप में किया जाता है. ग्राम त्रिलोकपुर में नागपंचमी के उपलक्ष्य में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पिछले लगभग 40 वर्षों से हो रहा है, और इस परंपरा को इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ जारी रखा गया. इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के छोटे और बड़े पहलवानों ने शिरकत की, जिन्होंने अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ दंगल के आयोजक पूर्व प्रधान कन्हैयालाल यादव के द्वारा बजरंगबली का पूजन करके किया गया। दंगल में आये हुए अतिथियो का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। पहले छोटे बच्चों की कुश्तियां करवाई गई जीतने और हारने वाले दोनों पहलवानों को पुरस्कृत किया । दंगल के आयोजक पूर्व प्रधान कन्हैयालाल यादव ने बताया कि यह सदियों पुराना दंगल है और इस दंगल की शुरुआत हमारे पिता जी ने की थी जो हर वर्ष नाग पंचमी को होता है। भले ही अब पहलवानी का शौक कम हो गया हो लेकिन अभी भी पहलवानों की कमी नहीं है हर वर्ष नाग पंचमी के अवसर पर दर्जनों की संख्या में बाहरी और स्थानीय पहलवान भाग लेते हैं। दंगल के दौरान हजारों की संख्या में दर्शक तालियों की गडगडाहट और बजरंग बली के जयकारों के साथ पहलवानों का हौंसला बढाते रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबरीश पुष्कर ने कहा कि यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

वहीं इस अवसर पर पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा कि कुश्ती को शक्ति, साहस और बल का प्रतीक माना जाता है, और नाग भी इन्हीं गुणों का प्रतीक होते हैं. इसलिए, नागपंचमी पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करना एक विशेष महत्व रखता है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से पहलवान अपने बल और शक्ति का प्रदर्शन करते हैं और नाग देवता की आराधना करते हैं.

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम किशोर यादव पूर्व विधायक सरोजनी नगर,अमरपाल सिंह,राजकुमार रावत पूर्व प्रमुख असोहा,संतोष प्रधान कसिमखेड़ा,हरिनाम प्रधान,सपा नेता व पूर्व प्रधान नवनीत सिंह, पूर्व प्रधान सुन्दरलाल यादव, पूर्व प्रधान देशराज यादव, कोमलकांत उर्फ लल्लन यादव, कुलदीप यादव, छोटू यादव, पूर्व प्रधान रमेश कुमार उर्फ लट्ठा यादव समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!