Uncategorized

दबंगो ने सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा,वीडियो वायरल

✍️ब्यूरो रिपोर्ट पीलीभीत

पीलीभीत के पूरनपुर नगर में सिपाही को पीटने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि रात्रि गश्त के दौरान करीब किसी बात को लेकर दो सिपाही मोहल्ला ढका में पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर मौजूदगी करीब छह लोगों से कहासुनी शुरू हो गई।
कुछ ही देर में लोगों ने एक सिपाही के साथ हाथापाई शुरू कर दी। सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा गया। करीब पांच मिनट तक मारपीट होती रही। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मौजूद दूसरे सिपाही की निष्क्रियता भी साफ दिखाई दे रही है।
मारपीट के दौरान वह हस्ताक्षेप के बजाय दूरी बनाए खड़ा रहा। न ही उसने आला अफसरों को फोन कर सूचना आदि दी। हालांकि, पूरे मामले में पीड़ित सिपाही की ओर से पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश व धरपकड़ में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!