बिहार

बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, कवर पर राहुल गांधी की फोटो से मचा बवाल

बिहार में कांग्रेस चुनाव को लेकर महिलाओं को लुभाने की कोशिश में है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी राज्य में 5 लाख लड़कियों-महिलाओं को सेनेटरी पैड बांट रही है। हालांकि, इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। महिलाओं-लड़कियों के बीच बांटे जाने वाले सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर छापी गई है। इतना ही नहीं, पैकेट पर माई-बहिन योजना के तहत दिए जाने वाले 2500 रुपये का भी जिक्र है। इसको लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान राहुल गांधी की तस्वीर के साथ माई-बहिन योजना का स्लोगन छपे सेनेटरी पैड पैकेट लॉन्च किया गया। राजेश कुमार नेकहा, बिहार के परिपेक्ष्य में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है। राज्य की महिलाओं को सेनेटरी पैड दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटना है। महिला कांग्रेस हेल्थ के लिए महिलाओं को जागरूक करेगी। इसके बाद भाजपा और जेडीयू ने कांग्रेस नेताओं की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा कि सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान! कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है! बिहार की महिलाएं कांग्रेस आरजेडी को सबक सिखाएंगी। पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इससे बड़ी पप्पूगिरी कुछ हो सकती हैं? घृणित, अपमानजनक हैं ये, अपने घर में कांग्रेसी ये पैकेट दे सकते हैं?? चले हैं बिहार में बाँटने। विज्ञापन हीरो बन जाये पप्पू यही बचा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!