टॉप न्यूज़

बीजेपी के अजातशत्रु कहे जाते हैं राजनाथ सिंह, आज मना रहे हैं 74वां जन्मदिन

आज यानी की 10 जुलाई को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर शिक्षक की थी। फिर बाद में उन्होंने राजनीति का रुख किया था। राजनाथ सिंह को उनके स्वभाव और व्यवहार के कारण अजातशत्रु भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर राजनाथ सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों बारे में…
जन्म और शिक्षा
यूपी के चंदौली के चकिया में 10 जुलाई 1951 को राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम रामबदन सिंह और मां का नाम गुजराती देवी था। इन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई गांव में की और फिर गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में एमएससी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने यूपी के मिर्जापुर स्थित बी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के तौर पर भी काम किया था। राजनाथ सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र थे और बाद में वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हो गए और कार्यवाहक बने।
राजनीतिक सफर
साल 1974 में राजनाथ सिंह ने राजनीति में प्रवेश लिया था और साल 1977 में वह उत्तर प्रदेश से विधायक चुने गए थे। साल 1988 में यूपी विधान परिषद के लिए एमएलसी चुने गए। फिर साल 1991 में शिक्षा मंत्री बने और यूपी में शिक्षा मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में नकल विरोधी अधिनियम और वैदिक गणित की शुरूआत की थी।साल 1994 में राजनाथ सिंह राज्यसभा के सदस्य बने थे और 22 नवंबर 1999 को वह केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने। 28 अक्तूबर 2000 को वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और दो बार निर्वाचित हुए। राजनाथ सिंह बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट से दो बार विधायक निर्वाचित हुए और 24 मई 2003 को केंद्रीय कृषि मंत्री बने और फिर खाद्य प्रसंस्करण भी संभाला था।इसके बाद वह 31 दिसंबर 2005 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इस पद पर वह 19 दिसंबर 2009 तक रहे। मई 2009 में वह गाजियाबाद से सांसद चुने गए। वहीं 26 मई 2014 को राजनाथ सिंह ने भारत के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली और 30 मई 2019 तक केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में काम किया। फिर 31 मई 2019 को राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। साल 2024 के चुनाव में एनडीए की जीत के बाद राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!