Uncategorized
बच्चों के विवाद में युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

✍️अमरदीप यादव
खीरी/धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद में पहले गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई जिससे एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई शुरू की है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी गांव निवासी राम लखन पुत्र छोटकन्ने ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बच्चों बच्चों के विवाद के चलते आरोपी अशोक निवासी रामनगर लहबड़ी गालीगलौज करने लगे।जब मना किया तो लाठी मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी धौरहरा भेजा। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।



