Uncategorized
युवा वेटलिफ्टर ने रचा इतिहास,17 साल के कुनाल नागर ने दिल्ली प्रतियोगिता में 252.5 किलो वजन उठाकर जीता गोल्ड

ग्रेटर नोएडा के ढाकवाला गांव के युवा वेटलिफ्टर कुनाल नागर ने दिल्ली में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुरुवार को आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उन्होंने अंडर-17 वर्ग में 252.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए शुक्रवार को किसान एकता संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमबीर नागर समसपुर ने कुनाल के घर जाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। ओमबीर नागर ने कहा कि कुनाल जैसी प्रतिभाएं क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसी प्रतिभाओं को नियमित रूप से प्रोत्साहित करना चाहिए। कुनाल ने अपनी जीत पर कहा कि वह भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।



