यूक्रेन हमले के बाद पुतिन का गुस्सा आसमान पर ! रूस ने परमाणु अटैक का दिया सिग्नल,

Anti Corruption News Views: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अनाधिकारिक लेकिन लगातार बढ़ रही रिपोर्ट्स के अनुसार रूस ने अपने रणनीतिक परमाणु बलों को हाई रेडीनेस (सतर्कता की ऊंची स्थिति) में डाल दिया है। सूत्रों के अनुसार ओरेश्निक स्थित रूस के प्रमुख कमांड पोस्ट, जो कि परमाणु हमले के आदेश चेन से जुड़े हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है।
रणनीतिक मिसाइल साइलो (गुप्त भूमिगत ठिकाने) और मोबाइल मिसाइल यूनिट्स को सक्रिय किया जा रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों से यह संकेत मिले हैं कि परमाणु हथियारों की ट्रांसपोर्ट रूट्स पर असामान्य सैन्य गतिविधि हो रही है। पिछले 24 घंटों में यूक्रेन द्वारा रूस के एक प्रमुख सैन्य ठिकाने पर हमला किया गया, जिसके जवाब में रूस ने इस्कंदर मिसाइलों से पलटवार किया । इन घटनाओं ने रूस को अपने परमाणु विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।




