वोट की चोरी हुईए राहुल गांधी ने एक बार फिर खड़े किए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल

नयी दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की शुचिता को लेकर मंगलवार को एक बार फिर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में वोट की चोरी हुई है और इस बारे में जानकारी छिपाना ही इसकी स्वीकारोक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग को डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज तत्काल जारी करनी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ष्एक्स पर पोस्ट किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या केवल पांच महीनों में आठ प्रतिशत बढ़ गई। उन्होंने दावा कियाए ष्ष्कुछ बूथों पर 20.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। बीएलओ ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वोट डालने की सूचना दी। मीडिया ने बिना किसी सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं को उजागर किया। और ईसीघ् चुप . या मिलीभगत! उन्होंने आरोप लगायाए ष्ष्ये अलग.अलग गड़बड़ियां नहीं हैं। ये वोट की चोरी है। छिपाना ही स्वीकारोक्ति है। राहुल गांधी ने कहाए ष्ष्इसलिए हम ष्मशीन.रीडेबल डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज को तत्काल जारी करने की मांग करते हैं। उन्होंने पिछले दिनों अलग.अलग भाषाओं के अखबारों में लेख लिखकर भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे। दूसरी तरफए निर्वाचन आयोग ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि आयोग द्वारा सभी चुनाव संसद द्वारा पारित कानूनों और नियमों के अनुसार कराए जाते हैं। आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान हजारों कर्मी तैनात होते हैंए जिनमें राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ.स्तरीय एजेंट भी शामिल हैं।




