यूपी

वन मंत्री ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में किया वृक्षारोपण

लखनऊ । डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में अवध वन प्रभाग, लखनऊ द्वारा झूलेलाल पार्क लखनऊ में एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को सम्मानित करना था। इसमें पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० अरूण कुमार सक्सेना ने अपने कर कमलों द्वारा त्रिवेणी (पीपल, बरगद एवं नीम) वन की स्थापना की गयी। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं सुनील चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष द्वारा मौलश्री पौध का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में वन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण श्री के०के० सिंह, प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र०, वन निगम, बी० प्रभाकर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मूल्यांकन, डॉ० रेणु सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मण्डल, दीपक कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी, उ०प्र०, लखनऊ, रामकुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, परियोजना, उ०प्र०, लखनऊ, पी०के० गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक, प्रशासन (अराजपत्रित), उ०प्र० लखनऊ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, विभिन्न स्कूलों और कॉलेज से आये हुए विद्यार्थियों एवं जनसामान्य द्वारा रोपण कर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री, उ०प्र० के निर्देशन में मा० मंत्री जी, (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० द्वारा सहजन पौध का भण्डारा किया गया एवं मा० मंत्री जी द्वारा उपस्थित जनमानस को सहजन का पौधा लगाने एवं इसको बचाने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!