Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के लिए नवयुग महाविद्यालय में जागरूकता अभियान

लखनऊ :पर्यावरण का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है- इस उद्देश्य से आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा वर्ष 2025 की थीम-प्लास्टिक को खत्म करना-को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता एवं एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेट तेजस्विनी गुप्ता, शीलू रावत, प्रज्ञा शुक्ला, वर्तिका सक्सेना, प्रीति कुमारी, रिया लालवानी, गरिमा तिवारी, सृष्टि नायक, प्रियांशी सोनी और आस्था त्रिपाठी ने नुक्कड़ नाटक तथा कविता के माध्यम से इस बात को दर्शाया कि हम सब की लापरवाही और प्रकृति के अत्यधिक दोहन से पर्यावरण पर अत्यंत दुष्प्रभाव पड़ रहा है और यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कार्यक्रम 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो मंजुला उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जनसंख्या बोझ के कारण पर्यावरण संरक्षण विश्व में सभी लोगों के लिए चिंता और चुनौती का विषय बन गया है क्योंकि जहां प्रकृति है वहां जीवन है और यदि प्रकृति को नुकसान पहुंचता है तो हमारे जीवन का भी नुकसान होता है। प्रकृति मानव के जीवन के लिए बहुत कुछ प्रदान करती है परंतु मनुष्य स्वयं उसका अत्यधिक दोहन करके पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते हैं। जिससे जीव-जंतु और पर्यावरण को नुकसान होने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न हो रही हैं प् हमें प्राकृतिक स्रोतों का प्रयोग जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने कहा कि इस वर्ष के थीम का उद्देश्य है प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में सभी को जागरूक करना। प्लास्टिक हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है कम वजन कम लागत एवं आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर इसे ले जाया जा सकता है इसलिए इसकी खपत बढ़ती जा रही है लेकिन इससे होने वाला प्रदूषण एक बड़ी समस्या है क्योंकि इससे न केवल पर्यावरण प्रभावित होता है बल्कि स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए आवश्यकता है कि सब मिलकर अपने- अपने स्तर पर प्रयास करें ताकि फिर से पर्यावरण हरा भरा हो सके। इस अवसर पर कैडेट खुशी सिंह,नेहा सोनी, अरुंधति यादव, भूमिका,कशिश गौतम, आंचल सोनी, रेशमा कुमारी, प्रज्ञा शुक्ला, अर्पित शर्मा, माया यादव,दिव्यांशी वर्मा, खुशी निषाद, पूर्णिमा साहू, रजनी, सहरीन फातिमा आदि ने सदाबहार, अवोकेडो,स्नेक प्लांट, मेरीगोल्ड,तुलसी, एलोवेरा आदि विभिन्न पौधों का रोपण किया तथा उसके संरक्षण का संकल्प भी किया। प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने सभी को इस बात की शपथ भी दिलाई कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी दैनिक जीवन शैली में हर संभव बदलाव करेंगे। कार्यक्रम में डॉ सुनीता सिंह, डॉ आभा दुबे, प्रो.निशी गुप्ता, डॉ मनीषा समेत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!