Uncategorized

उरई शाखा ने शहीद जवानों के लिए दिए 51 हजार रुपए, डीएम को सौंपा चेक

उरई/जालौन :  देश की सीमाओं की सुरक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के कल्याण हेतु गवर्नमेंट पेंशनर फैलियर ऑर्गेनाइजेशन, शाखा उरई द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। संगठन ने भारतीय सैन्य कल्याण कोष में 51,000 रुपये की धनराशि का योगदान दिया है। यह चेक संगठन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को सौंपा।
यह कार्यक्रम पेंशनर एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह राशि उन सैनिकों के सम्मान में समर्पित है, जो देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह योगदान पेंशनर्स संघ के सदस्यों की ओर से सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक छोटा-सा प्रयास है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पेंशनर्स संघ की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अन्य संगठनों और नागरिकों से भी अपील की कि वे भी ऐसे पुनीत कार्यों में आगे आकर भागीदारी करें। संघ की ओर से देश और प्रदेश के नागरिकों से यह अनुरोध भी किया गया कि वे अपने व्यक्तिगत खर्चों में कटौती कर सैन्य कल्याण कोष में योगदान दें, जिससे देश की सेवा में समर्पित सैनिकों और उनके परिजनों को सहायता पहुंचाई जा सके।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह समेत संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रयाग नारायण तिवारी, राजाराम व्यास, एम.एल. वर्मा, विनोद कुमार खरे, सत्यनारायण अग्निहोत्री, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजपाल, सूरज सिंह, एस.के. पाण्डेय, एस.के. त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह निरंजन, दिगंबर नारायण तिवारी एवं एम.एस. तोमर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!