थाईलैंड से गांजा तस्करी करने वाला अंतरराष्ट्रीय तस्कर नोएडा में गिरफ्तार

नोएडा: थाना फेस 2 पुलिस व सीआरटी टीम के संयुक्त प्रयास से अवैध गांजा की तस्करी करने वाला 01 अतंरराष्ट्रीय स्मगलर तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 10 किलो ओजी गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है। एक कार वर्ना रंग सफेद बरामद की गई है। इसी से गांजा तस्करी करता है। तस्कर की पहचान मिलन सुमन उर्फ रैक्स उफ चिंटू के रूप में हुई है। इसे संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसके पास से विदेशी करेंसी मिली है। ये स्मगलिंग के जरिए विदेश से गांजा मंगवाता था। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि तस्कर अपने साथी अजीम, बन्टी कुमार, सूरज राव, शमीम, चन्दन राव के जेल जाने के बाद अलग से आर्डर देकर लगभग 10 किलो गांजा मंगवाया था। जिसको फेस -2 थाना क्षेत्र में स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री के अंदर छिपा कर रखा था। गिरफ्तारी के डर से हिमाचल चला गया था। ताकि वहां से आने के बाद नये लोगो से अपना काम शुरू कर सके। तस्कर की निशादेही पर थाना फेस-2 पुलिस व सीआरटी टीम द्वारा फैक्ट्री से 10 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। ये गांजा शिलांग से लाकर यहां बेचता था।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय स्मगलर भी है। ये गांजा विदेश से भारत मंगवाता है। जिसे यहां बेचता है। इसके पर्स से तीन देशों 1 डॉलर यूएसए, 20 वात थाईलैंड, 2000 रुपए इंडोनेशिया की करंसी भी मिली है। उन्होंने बताया कि हाल ही में जेल गए गांजा तस्करों के मोबाइल में इसकी चौट मिली थी। जाहिर है यही विदेश से गांजा स्मगल कर इंडिया लाता था। साल 2020 तक इसके पास कुछ भी नहीं था। लेकिन स्मगलिंग के माध्यम से इसने अवैध रूप से भरपूर आर्थिक लाभ किया। करोड़ों की संपत्ति का स्वामी बना है। इसकी संपत्ति कई राज्यों में फैली हुई है जिसकी जांच की जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के माध्यम से इसके नशे के अवैध कारोबार द्वारा अर्जित संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।




