यूपी

स्टांप विभाग के 88 उपनिबंधकों व 114 कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण निरस्त

स्टांप पंजीयन मंत्री ने मुख्यमंत्री से की थी गड़बड़ी मिलने की शिकायत

लखनऊ । प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल ने बताया कि उन्होंने विभाग में 59 कार्यरत तथा 29 नव-प्रोन्नत उप-निबंधकों तथा 114 कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण में अनियमितता मिलने की शिकायत पत्र लिखकर स्वयं मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी स्थानांतरण तत्काल स्थगित करने तथा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अब सम्यक् विचारोपरान्त उपनिबंधकों तथा कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण निरस्त कर दिए गये हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता ने आदेश भी जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!