Uncategorized

स्पेक्ट्रम मॉल में गिरा फायर हाइड्रेंट पाइप,पार्किंग में खड़ी कार क्षतिग्रस्त

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल की पार्किंग में लगा फायर हाइड्रेंट पाइप नीचे खड़ी कार पर गिर गया। कार की छत बैठ गई। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि जब मॉल में पार्किंग शुल्क वसूल की जाती है तो यहां मेनटनेंस क्यो नहीं कराया जाता। इस हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी। हालांकि अब तक कार मालिक ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इसका वीडियो आज सामने आया। लोगों ने एक्स पर पुलिस टैग कर घटना के बारे में जानकारी दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फायर हाइड्रेंट पाइप एक कार पर गिरा हुआ है। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में कोई नहीं था। आस पास भी कोई कार नहीं थी। बता दे सेक्टर-75 का ये एक रिहाइशी मॉल है। यहां रोजाना कई हजार लोगों का फुटफाल है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही बड़े हादसे को दावत देने के बराबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!