Uncategorized

सूरजपुर न्यायालय में वकीलों में झड़प, बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत 15-20 लोगों पर वकील से मारपीट का आरोप

नोएडा : सूरजपुर न्यायालय में वकीलों की आम सभा के दौरान हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। अधिवक्ता संदीप भाटी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेन्द्र भाटी और 15-20 अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। संदीप भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि परमेन्द्र भाटी और उनके साथी कोर्ट में अपनी गैंग चलाते हैं। वे न्यायिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों पर अपने लोगों को क्लाइंट देने का दबाव बनाते हैं। संदीप के अनुसार, उनके एक क्लाइंट को परमिंदर भाटी के लोगों ने संपर्क किया था। इस मामले को लेकर जब वे बार सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। तभी परमेंद्र भाटी और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हथियार की बट से भी वार किया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि संदीप के साथ हुई मारपीट गलत है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। घटना के बाद कई वकील संदीप भाटी के समर्थन में आ गए हैं। वकीलों ने जिला जज से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। संदीप भाटी का कहना है कि आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!