सिपाही ने लड़की को छत से नीचे फेंका,रीढ़ की हड्डी टूटी

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में डायल-112 के सिपाही मुकेश यादव ने 16 साल लड़की को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई। गंभीर स्थिति में उसका डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। लड़की की मां का आरोप है कि सिपाही बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने गालियां देते हुए पति को जान से मारने की धमकी दी। अपनी पत्नी कुमकुम और साले अंकित यादव के साथ मिलकर पति और बेटी के साथ मारपीट की। उन्होंने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी पीटा। उन्होंने घटना की बीबीडी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। बीबीडी थाना क्षेत्र में पीड़िता और सिपाही का परिवार एक ही मकान में किराए पर रहता है। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही मुकेश यादव घर बनवा रहा है। वह कई दिनों से बेटी से छेड़खानी कर रहा था। उसकी नीयत गलत थी। बेटी ने उन्हें इसकी जानकारी दी। उन्होंने सिपाही की पत्नी से इसका विरोध किया। इस पर सिपाही भड़क गया। उन्होंने बेटी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी रीढ़ की हड्घ्डी टूट गई है। वह खड़ी नहीं हो पा रही है। चलने-फिरने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि अब भी सिपाही उनके परिवार को धमका रहा है। इंस्पेक्टर बीबीडी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


