Uncategorized

सिंचाई विभाग ‘‘संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने दिया धरना

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ0प्र0 शासन के शासनादेश संख्या-12ध्2025ध्वे0आ0- 2-243ध्दस-2025-ई0प0सं0-10-27099ध्13ध् 2024, दिनांक 14 मई 2024 द्वारा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के बडी संख्या में अनेकों उपयोगी पदों को अनुपयोगी बताते हुए समाप्त किये जाने का निर्णय लिया जा रहा है, जो किसान एवं कर्मचारी विरोधी निर्णय है, जिसका प्रभावी विरोध किये जाने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संघों द्वारा गठित ‘‘सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश‘‘ के आवाहन पर सिंचाई विभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा दिनांक-20.05.2025 एवं 21.05.2025 को काला फीता बॉधकर सांकेतिक विरोध दर्ज किया गया, दिनांक 28.05.2025 को सिंचाई विभाग के समस्त कार्यालयों पर गेटमीटिंग करके ध्यानाकर्षण किया गया तथा दिनांक 04.06.2025 को प्रदेश के समस्त जनपदों में विशाल शांतिपूर्ण धरना प्रर्दशन उपरान्त जिलाधिकारयों के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं सिंचाई मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। उक्त कार्यक्रम एवं ज्ञापनो का संज्ञान न लिये जाने के कारण सिंचाई विभाग, उ0प्र0 के समस्त कर्मचारियों में अत्याधिक रोष व्याप्त होने के कारण मजबूर होकर प्रदेश व्यापी शान्तिपूर्ण विशाल धरना कार्यालय प्रमुख अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ0प्र0 उदयगंज, कैन्ट रोड, लखनऊ के प्रागंण स्थित गेट नं0-2 के सामने किया गया जिसमें सिंचाई विभाग के समस्त संगठनों के कर्मचारी उपस्थित रहे। हजारों-हजार कर्मचारियों द्वारा शांतिपूर्ण धरना उपरान्त मुख्यामंत्री, उ0प्र0 एवं सिंचाई मंत्री के समबोधित ज्ञापन मण्डलायुक्त, लखनऊ के माध्यम से प्रेषित किया गया तथा निम्न आन्दोलन की घोषणा की गई। जनपद स्तर पर रैलियों का आयोजन करते हुए समस्त जन प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं माननीय सिंचाई मंत्री को पत्र प्रेषित किया जाये। उपरोक्त संघर्ष में निम्न पदाधिकारी के उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!