Uncategorized
शौच करने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

✍️विवेक यादव की खास रिपोर्ट
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। डलईपुरवा मजरे बिरौली के रहने वाले 40 वर्षीय रामूपाल पाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना बीती रात करीब 2 बजे की है। रामूपाल शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक के परिवार में 16 वर्षीय बेटा सचिन, 14 वर्षीय बेटी शालिनी और पत्नी सियारानी हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



