
- ✍️आर.एस.तिवारी
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के ललूमर गांव में सई नदी में नहाने के दौरान डुबने से उन्नाव के दो किशोर दोस्तो की मौत हो गयी।बीते बुद्ववार को घर से निकले दोनो किशोर दोस्तो के देर शाम तक घर ना पहुंचने पर परिजनो व पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो गुरूवार की सुबह दोनो के शव नदी के पानी में उतराते मिले ओर पास में ही दोनो के कपड़े रखे मिले।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोरो के शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के जबरेला गांव निवासी लाला साहू का बेटा शिवा साहू(15वर्ष) अपने दोस्त रौनक राजपूत(15वर्ष) के साथ बुद्ववार की सुबह दस बजे के करीब घर से निकला था लेकिन देर शाम तक दोनो घर वापस नही लौटे।जिसके बाद परिजनो ने असोहा पुलिस को सूचना देने के साथ ही लापता दोनो किशोरो की तलाश शुरू की लेकिन पता नही चल सका।गुरूवार की सुबह एक बार फिर परिजनो ने तलाश शुरू की तो ललूमर गांव के बाहर से गुजरी सई नदी में दोनो किशोरो के शव उतराते मिले ओर कुछ दूर पर कपड़े भी रखे मिले।जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया।सूचना के बाद अतिरिक्त इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक दोनो किशोरो के शवो को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।अतिरिक्त इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृत किशोरो के शवो को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा गया है।
दो दिन पहले ही पुणे से घर आया था शिवा…

पिता लाला साहू ने बताया बेटा दो महीने पहले कमाने के लिये पुणे गया था ओर बीते मगंलवार को ही घर वापस आया था,जिसके बाद से पूरा परिवार बहुत खुश।इस तरह अचानक से बेटे की मौत से पुरे परिवार की खुशिया मातम में बदल गयी।मृतक शिवा के परिवार में भाई चुल्ली व एक बहन विधि है।
इकलौते बेटे रौनक की मौत से परिवार सदमें में….
रौनक अपने घर का इकलौता चिरागथा.उसकी असमय मौत से पिता-मां की बुढापे की लाठी टूट गयी।पिता गोविंद व मां प्रेमा देवी इकलौते बेटे का शव देख बिलख पड़े।बहन काजल,लक्ष्मी व शिल्पी भी भाई का शव देख अपने आंसू नही रोक सकी।पीएम के बाद दोनो किशोर दोस्तो के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
शरीर पर चोटे देख परिजनो ने जताई हत्या किये जाने की आंशका
मृतक दोनो किशोरो के शव को मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से नदी से परिजनो ने बाहर निकाला तो शरीर में चोटो के निशाना व नाक से खून निकलता देख परिजन हत्या कर शव फेके जाने का आरोप लगाते हुये आक्रोश जताया लेकिन पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुये जिसके बाद दोनो के शवो को पीएम के लिये भेजा गया।



