खेलटॉप न्यूज़यूपीराजनीति

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की झलकियां: खूबसूरत जोड़ी ने बटोरी सबकी निगाहें

क्रिकेटर रिंकू सिंह व सांसद प्रिया सरोज की आज रिंग सरेमनी है। प्रिया पिंक लहंगे में और रिंकू सिंह सिल्वर शेरवानी में नजर आए। दोनों हाथ पकड़कर मंच पर आएं और एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे थे।लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह व सांसद प्रिया सरोज की आज रिंग सेरेमनी है। दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरूआत की है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, सांसद रामगोपाल यादव भी शामिल हुए। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को अपना आशीर्वाद देने के लिए कई मेहमान रिंग सरेमनी में पहुंचे है। सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे होटल पहुंचे। वहीं, पूर्व सांसद सुशीला सरोज भी पहुंची।

रिंग सरेमनी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला व पूर्व सांसद मोहनलालगंज सुशीला सरोज भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की खबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!