Uncategorized

राजधानी में पीजीआई के डॉक्टर समेत 4 लोग कोरोना पॉजिटिव,दिल्ली और गाजियाबाद से लौटे थे

राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राजधानी में 24 घंटे में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में एसजीपीजीआई के वरिष्ठ डॉक्टर भी हैं। 42 साल के पुरुष और 27 साल की महिला और एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों की दिल्ली-एनसीआर की ट्रैवल हिस्ट्री है। एसजीपीजीआई लखनऊ के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग के 57 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 25 मई को वह गाजियाबाद गए थे। लौटने पर उन्हें बुखार के साथ जुकाम की शिकायत हुई। आरटीपीसीआर-पीसीआर जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। होम आइसोलेशन में ही उनका इलाज चल रहा है। सीएमओ कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नए मरीजों में बादशाह नगर के पेपर मिल कॉलोनी निवासी 42 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। उन्हें 5 जून से लगातार बुखार आ रहा है। निजी लैब में जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल होम आइसोलेशन में उनका इलाज चल रहा है। लखनऊ के विनीत खंड गोमतीनगर निवासी 27 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। 30 मई से 6 जून तक वो दिल्ली में रही। 6 जून को तेजस ट्रेन से उन्होंने लखनऊ की वापसी की। इस बीच लगातार बुखार और जुकाम जैसे लक्षण थे। जांच के लिए सैंपल देने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका भी फिलहाल होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इससे पहले लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। राजधानी में अब तक 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 9 है। वहीं, लखनऊ सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि कोरोना को लेकर अभी कोई पैनिक जैसी स्थिति नहीं है। हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!