Uncategorized

पटना बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर हुआ तैयार, कल से होगी शुरुआत

पटना राजधानी पटना के ऐतिहासिक अशोक राजपथ पर बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर अब तैयार हो गया है। गांधी मैदान से लेकर एनआईटी तक इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की शुरुआत बुधवार 11 जून से हो रही है। शहरवासी अब तीन स्तरों पर यात्रा का अनुभव कर सकेंगे। इस डबल डेकर फ्लाईओवर में ग्राउंड लेवल पर 5.50 मीटर चौड़ी दो समानांतर सर्विस लेन बनाकर आमजनों के लिए यातायात को सुगम बनाया गया है। पहली मंजिल से कृष्णा घाट से बीएन कॉलेज तक आवागमन की सुविधा दी गई है। दूसरी मंजिल से कारगिल चौक से एनआईटी की दिशा में ट्रैफिक को निर्देशित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा 422 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में बन रहे इस फ्लाईओवर के लिए बीएन कॉलेज, सेंट मेरी चर्च, पीरबहोर थाना, पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय की बाउंड्री को हटाकर सर्विस लेन चौड़ी की गई। इस परियोजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 सितंबर 2021 को की थी। निर्धारित 36 माह की समयसीमा के मुकाबले यह फ्लाईओवर सिर्फ 8 महीने की देरी से, यानी 44 महीनों में पूरा किया गया है। इसका लोकार्पण 11 जून 2025 को होगा। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के चालू होने के बाद अब राज्य के किसी भी हिस्से से पीएमसीएच तक पहुंचने के चार विकल्प उपलब्ध होंगे। पहला विकल्प जेपी गंगा पथ से दीदारगंज और दीघा की ओर से, गांधी मैदान की ओर से सर्विस लेन के माध्यम से, पटना सिटी (पटना साहिब) की ओर से डबल डेकर फ्लाईओवर द्वारा और सीधे पीएमसीएच पार्किंग तक डबल डेकर फ्लाईओवर से पहुंचने की सुविधा होगी। पीएमसीएच की मल्टी लेवल पार्किंग को भी तीन अलग-अलग लेनों के माध्यम से अशोक राजपथ और फ्लाईओवर से जोड़ा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!