Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष सफल कार्यकाल पर हनुमान मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद”

लखनऊ : दुनिया के लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी केे 11 वर्ष सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ज्येष्ठ मास के पंचम मंगलवार, 10 जून 2025 को दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर हजरतगंज में पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह, सभापति विधान परिषद श्री मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश खन्ना, श्री सूर्यप्रताप शाही, श्री धर्मपाल सिंह, श्री नदगोपाल नंदी, श्री संजय निषाद, श्री एके शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बलदेव ओलख, श्री जसवंत सैनी, श्री जेपीएस राठौर, श्री रवीन्द्र जायसवाल, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री अजीत पाल, श्री राकेश राठौर गुरू, श्री दानिश अंसारी, श्री सोमेन्द्र तोमर, श्री गिरीश यादव, श्री सतीश शर्मा, एमएलसी श्री संतोष सिंह, श्री पवन सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, श्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह, श्री शंकर लाल लोधी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध श्री कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर श्री सहजानंद राय, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, अधिवक्ता, डॉक्टर, सत्यप्रकाश गुलहरे इत्यादि ने किया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित बालकों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड का पाठ सुनकर कार्यक्रम में मौजूद भक्तलोग मंत्रमुग्ध हो गए। प्रसाद का वितरण 12 बजे से 08 बजे शाम तक निरन्तर चलता रहा। प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों का ताता लगा रहा। कार्यक्रम आयोजक एवं संयोजक प्रदेश महामंत्री व एमएलसी श्री अनूप गुप्ता ने आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व मोती की माला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!