Uncategorized

प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़,शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदवां में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अराजक तत्वों ने गांव के प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए वहां स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण प्रतिदिन की भांति पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। मंदिर परिसर पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था और शिवलिंग खंडित अवस्था में मिला। यह दृश्य देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और इस कृत्य की निंदा करते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और मामले की गंभीरता से जांच कर शीघ्र दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जिससे कि घटना से संबंधित सबूत जुटाए जा सकें। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा है। साथ ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात भी दोहराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!