Uncategorized

पंखे में उतरे करंट से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत

पोस्टमार्टम के डर से परिजनो ने बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार

✍️राहुल कुमार

लखनऊ/निगोहां थाना क्षेत्र के अघैया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फर्राटा पंखे से करंट लगने के कारण एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमाशंकर दीक्षित (85) और उनकी पत्नी सरला देवी के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब सुबह दंपती अपने कमरे से बाहर नहीं निकला।
उनकी नातिन रूबी जब उन्हें जगाने गई, तो उसने देखा कि उसके नाना-नानी जमीन पर पड़े हैं। पंखा सरला देवी के सिर पर गिरा हुआ था। रूबी तुरंत चीखती हुई घर की ओर भागी और बड़ी मामी निर्मला को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़े बेटे सुरेंद्र दीक्षित अपने बेटों दीपक और नीरज के साथ मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने पंखे को हटाकर शवों को कमरे से बाहर निकाला। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दोपहर में परिजनों ने गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!