Uncategorized
पाकिस्तान के सहारे सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस’ – डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को देश के मुख्य विपक्षी राजनीतिक दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दावा किया कि पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख़्वाब पाल रही है।उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा कि “कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय ‘पाकिस्तान के नेताओं’ के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है।” उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख़्वाब पाल रही है।” मौर्य ने भारत-पाक संघर्ष पर कांग्रेस के कुछ नेताओं की हालिया टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा।


