Uncategorized

नोएडा में इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर हुआ विवाद, थार की टक्कर से युवक 3 फीट उछलकर गिरा

नोएडा : नोएडा में थार ने युवक को पीछे से टक्कर मारी। युवक 3 फीट उछलकर नाला में गिर गया। वो चिल्लाने लगा- बचाओ…बचाओ। आवाज सुनकर भीड़ दौड़कर आई। उसे उठाया। थार सवार को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, तब तक वो गाड़ी समेत भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों में इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर नंबर के जरिए थार सवार की तलाश शुरू कर दी। ये मामला सेक्टर-53 का है। ये वीडियो आज का ही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हाथ में ईंट लिए हुए सड़क पर जा रहा है। उसके माथे पर चोट है, उससे खून भी निकल रहा है। कुछ ही सेकेंड में पीछे से तेज रफ्तार थार युवक को टक्कर मारती है। वो युवक सीधे नाले मे जाकर गिरता है। इसके बाद युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगकर घायल युवक की पहचान सौरभ हुई है। सौरभ ने बताया-मैं और सुमित दोनों भाई हैं। हम दोनों कंचन जंगा बाजार होते हुए लॉजिक्स मॉल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बीच बिजली घर के पास आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान ने उनको रोक लिया। इन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। हम लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है। हम लोग सेक्टर-49 के रहने वाले है। इसके बाद इन लोगों ने थार से मुझे टक्कर मार दी। एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया-पीड़ित से पूछताछ में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट पर दोनों में बहस हुई। जिसके बाद आरोपियों ने सबक सिखाने के लिए ऐसी वारदात की। फिलहाल, शिकायत ले ली गई है। आरोपी अभी घर पर नहीं है। उनकी तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। सौरभ का अभी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों ने बताया कि वो अब खतरे से बाहर है। लेकिन, शरीर में कुछ जगह फैक्चर आए हैं। इसलिए कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!