देशयूपी

नोएडा में 15 करोड़ से दलित प्रेरणा स्थल का सौंदर्यीकरण,मूर्तियों पर पॉलिशिंग का 60ः काम पूरा

नोएडा । नोएडा के सेक्टर-95 राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए करीब 15 करोड़ रुपए खर्च हो रहे है। ये कार्य चार फेज में पूरा होगा। 2026 तक पार्क का उद्यानिक मेनटेनेंस भी किया जाएगा। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। यहां फुटपाल का बढ़ाने के लिए कई अन्य प्रोजेक्टों पर भी काम किया जा रहा है। प्रेरणा स्थल के प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सौंदर्यीकरण का काम चार हिस्सों में हो रहा है। पहले पार्क में बने मुख्य गुंबद की मरम्मत का की जा रही है। जिसका अधिकांश कार्य पूरा किया जा चुका है। ये कार्य यूपी राज्य निर्माण निगम करवा रहा है। इसके लिए करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।
इसके अलावा यहां बनी कई आदमकद मूर्तियों पर पालिशिंग , पेंटिंग और मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके लिए 4 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इसका करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हॉर्टिकल्चर का काम 3 करोड़ से हो रहा है। यहां सिलेक्शन-1 की घास लगाई जा रही है। खास बात ये है कि कंपनी को ही एक साल तक उद्यान की देखरेख करनी होगी। इसके अलावा पार्क को जगमग किया जाएगा। इसके लिए करीब 5 करोड़ के कार्य प्रस्तावित किए गए है। जिसमें फाउंटेन लाइटिंग और अन्य प्रकार की लाइट शामिल है। उम्मीद है कि यहां फसाड लाइट लगवाई जा सकती है। प्रेरणा स्थल में गेट-1 और 2 के बीच बने डोम के बीम में दरार आ गई थी। इस दरार की मरम्मत के लिए आईआईटी रुढ़की को पत्र लिखा गया था। इसके अनुरोध पर टीम ने डोम का निरीक्षण किया है। वे जल्द ही अपनी रिपोर्ट और सुझाव दोनों ही देंगे। जिसके बाद कंपनी द्वारा तय किया जाएगा कि इसकी रेट्रो फिटिंग कैसे की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!