Uncategorized

महिला की चेन लूटने वाले तीन लूटेरे गिरफ्तार –

✍️शिवकुमार मिश्रा

लखनऊ , गोसाईं गंज महिला की चेन लूटने वाले तीन लूटेरों और लूट का सामान खरीदने वाले सर्राफ को गोसाईं गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है एस.एच .ओ. गोसाईं गंज लखनऊ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक बदमाश सामान खरीदने के बहाने से निज़ाम पुर गांव निवासी दुकानदार सिया रानी की सोने की चेन लूट ले गए थे
सिया रानी के बेटे अजय साहू ने लूट का केस गोसाईं गंज कोतवाली में दर्ज कराया था पुलिस ने करीब 150 सी सी टी वी कैमरों की मदद से शनिवार देर रात अनूप गंज रेलवे क्रासिंग के पास से लूटेरों को मातन टोला निवासीदीपक श्रीवास्तव को , बलिया खेड़ा निवासी हर्षित यादव को ,शिवलर निवासी प्रांशु वर्मा को गिरफ्तार किया पूंछताछ में तीनों ने बताया कि लूटी गई चेन को कस्बा निवासी शुभम गुप्ता जिनकी श्रीक्रष्णा ज्वैलर्स के नाम से पुरानी स्टेट बैंक मार्केट में दुकान है उनके हाथ बेंच दी थी इसके बाद पुलिस ने सर्राफ शुभम गुप्ता को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली है पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले
आशियाना पुलिस भी लूट के मामले में शुभम गुप्ता को पकड़ कर ले गई थी लेकिन ठोस सबूत न मिलने पर छोड़ दिया गया था एस.एच.ओ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुभम गुप्ता का भाई गोसाईं गंज नगर पंचायत में सभासद है वहीं प्रांशु वर्मा पहले भी अमेठी कस्बे से मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया था लेकिन उस समय वह नाबालिग था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!