Uncategorized

मौत से चंद घंटे पहले कैमरे में कैद हुई करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की आखिरी मुस्कान,

पोलो मैच के दौरान आंखों में थी अलग सी चमक
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के अचानक निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। 53 के संजय कपूर की लंदन में एक पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। वहीं अब संजय कपूर की पोलो मैच के दौरान निधन से पहले की आखिरी तस्वीर सामने आई है। तस्वीर को उनकी पोलो टीम ने पोस्ट किया है। इस तस्वीर में संजय के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और आंखों में अलग सी चमक नजर आ रही है। क्लब ने कपूर की आखिरी तस्वीर भी शेयर की है, जो सेमीफाइनल मैच से कुछ ही समय पहले जैसल के साथ ली गई थी। तस्वीर में संजय अपनी टीम की जर्सी पहने हुए मुस्कुराते हुए अपने दोस्त के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। संजय कपूर के दुखद निधन के कुछ दिनों बाद, सुजान (इंडियन टाइगर्स पोलो टीम) ने इंग्लैंड में श्कार्टियर ट्रॉफीश् के फाइनल मैच के दौरान अपने दिवंगत साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। रविवार को शेयर किए गए एक इमोशनल पोस्ट में टीम ने कुछ समय का मौन रखकर और एक मार्मिक संदेश देकर कपूर को श्रद्धांजलि दी। टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया है, श्आज हम अपने प्रिय दोस्त संजय कपूर की याद में कार्टियर ट्रॉफी का फाइनल खेलेंगे, जिनका कुछ दिन पहले मैदान पर ही दुखद निधन हो गया था। हमारे कप्तान और संरक्षक जैसल सिंह अपने प्रिय पुराने मित्र संजय के सम्मान में एक मिनट का मौन रखने के लिए टीम के साथ आएंगे और फिर सम्मान के तौर पर बाहर बैठेंगे। ब्यूनस आयर्स पोलो हैंडल ने भी एक पोस्ट में श्रद्धांजलि दी, जिसमें लिखा था-आरआईपी संजय कपूर, उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति संवेदना। संजय कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, ऑरियस पोलो क्लब ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसमें लिखा था, ऑरियस टीम पूरी तरह से सदमे में है। संजय, आप ऑरियस टीम की जान और आत्मा थे- आप एक सच्ची प्रेरणा थे और ये विरासत हमेशा बनी रहेगी। बता दें कि संजय कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ, जो कथित तौर पर उनके सेमीफाइनल पोलो मैच के दौरान एक अजीब घटना के कारण हुआ था। बताया जा रहा है कि उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!