Uncategorized
मैं और शिवांगी अब साथ नहीं रहे: कुशाल टंडन ने ब्रेकअप का किया एलान, पोस्ट कर तुरंत किया डिलीट, फैंस रह गए हैरान

टीवी इंडस्ट्री के दो चर्चित चेहरे कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रविवार की सुबह, करीब 2:30 बजे, कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौंकाने वाला नोट शेयर किया, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी, लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब उन्होंने महज पांच मिनट के भीतर वह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक वह इंटरनेट पर वायरल हो चुका था।
पोस्ट में क्या लिखा था?
कुशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा: “मैं सिर्फ उन लोगों से कहना चाहता हूं जिनसे मैं प्यार करता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। हमें अलग हुए पांच महीने हो चुके हैं।”


